Cashify वाले कैसे बेवकूफ बनाते है।

Cashify का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह एक यूज्ड इलेक्ट्रॉनिक सामान, बायिंग और सेलिंग वेबसाइट है। जहां पर लोग अपने उपयोग किए गए उपकरण किसी कारण वश बेचते है।

इस वेबसाइट का उपयोग मैने भी किया है बस उसी के बारे में आपको बताने जा रहा हूं ताकि आप लोगों को, और cashify कम्पनी को पता चल सके कि इनका स्टॉफ किस तरह से लोगो को और कम्पनी को चुना लगा रहा है।

सबसे पहले हम ने इनके वेबसाइट पर जा कर मोबाईल सेलिंग का ऑप्शन चुना , अपने मोबाइल की सारी जानकारी दी जैसे किस कंपनी का मोबाइल है, कितना पुराना है, वॉरंटी है या नहीं, बिल है या नही, मोबाइल में कोई स्कैच है या नहीं, स्क्रेच है तो कितने, मोबाइल की बॉडी डैमेज है या नही।

 सब कुछ जानकारी देने के बाद, हमारे मोबाइल की कीमत हमे बताई जाती है। जब हम उस कीमत पर अपना मोबाइल बेचने को तैयार हो जाते है तो मोबाइल देने के लिए हमे एक दिन और समय चुनना होता है।

उसके बाद हमारे द्वारा तय किए हुए दिन और समय पर cashify की तरफ से दो लड़के आते है। वो हमारे बताए गए पते पर आता है और मोबाइल का निरीक्षण करते है। निरीक्षण करने के बाद वो हमारे मोबाइल में कमियां निकालते है और  cashify द्वारा तय की राशि से लगभग २००० से २५०० रूपए कम कीमत लगाते है। हमारे द्वारा बताने पर कि cashify ने ये कीमत बताई थी। तो वो हमें मोबाइल की कमियां बताते हैं।और कहेंगे अगर आप किसी शॉप पर बेचोगे तो और भी कम पैसे मिलेंगे। थोड़ी देर तक बहस करने के बाद एक लड़का कहता है कि ठीक है हम आप को सेम अमाउंट अपने रिस्क पर दिला देंगे लेकिन उसके बदले में हमे ५०० रूपये दे देना। फिर हम किसी मजबूरी बस उनकी बाते मान लेते है और अपना मोबाइल ५०० रूपये काम कीमत पर बेच देते है। ये ५०० रूपये वो हमारी मजबूरी का फायदा उठाकर कमाते है। मुझे नहीं पता ये cashify की पॉलिसी है या ये लड़के अपने चालाकी से करते है।जो भी हो हमारा तो नुकसान तो होता है।

इस cashify फ्रॉड के बारे कृपया आप सभी को अवगत कराए

अगर आप के साथ भी कुछ ऐसा हुआ है तो कॉमेंट में जरूर जानकारी दे।
धन्यवाद।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Film Director Sunil kr Yadav Journey

दुनिया की १० सबसे डरावनी फ़िल्में